वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंडी-मनाली हाईवे पर भयंकर लैंडस्लाइड से सड़क का बड़ा हिस्सा तबाह, सैंकड़ों गाड़ियां मलबे में फंसीं

मंडी: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हाेकर रह गया है। बुधवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ों से मिट्टी और चट्टानें खिसकने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। इसके चलते वाहन चालकाें और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार पंडोह इलाके से आगे कैंची मोड़ और दयोड नाला के आसपास का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां पहाड़ में भयंकर भूस्खलन हाेने के चलते सड़क पर भारी मलबा आ गया है। बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आकर लगभग 150 के करीब वाहन फंस गए हैं। पंडोह पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते फोरलेन का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह सड़क पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है, लेकिन अब स्थिति और बिगड़ गई है। वहीं लाेक निर्माण विभाग और एनएचएआई की तरफ से सुबह से ही सड़क साफ करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन मौसम की वजह से काम में थोड़ी देरी हो सकती है।

इसके अलावा औट से आगे बनाला के पास भी देर शाम भूस्खलन हुआ, जिसने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। पहले जानकारी मिल रही थी कि कुछ गाड़ियां मलबे में दब गई हैं, लेकिन औट पुलिस थाने की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इसमें किसी तरह के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, और सड़क को जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!