वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिमला: तेंदुए के मुंह से छूटा शिकार तो पगलाकर घरों तक पहुंच गया, Video में देखिए… कैसे कुत्ते के पीछे पड़ा… बचने को पहाड़ी पर चढ़े लोग

शिमला: तेंदुए के मुंह से छूटकर भाग गया शिकार…तो पगलाकर घरों के पास पहुंच गया शिकारी। फिर डर के मारे लोग पहाड़ी पर चढ़ गए।

वो कहते हैं ना कि तेंदुआ अगर किसी जानवर का शिकार करने लगे और वो शिकार अगर उसके मुंह से छूट जाए। तो वो तेंदुआ वापस उस जानवर का शिकार करने आता है… क्योंकि यहां बात शायद इज्जत की हो जाती है।

यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। तेंदुए के हमले से कुत्ता बचा, तो ये पागलों की तरह घरों के पास पहुंच गया। डर के मारे लोग पहाड़ी पर चढ़ गए। एक बार दौड़ता हुआ घर तक पहुंचता है और जब लोग ने शोर मचाते हैं तो पीछे हट जाता है।

ये मामला शिमला के रामपुर के दत्तनगर का है। जहां तेंदुए के खौफ से लोग दहशत में आ गए हैं। खौफ ऐसा है कि ये लोग दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इतना ही नहीं एक हफ्ते में 3 बार तेंदुआ रिहायशी कॉलोनी में आकर कुत्तों पर हमला कर चुका है, और एक बार तेंदुए के हमले से कुत्ता बचा… तो अब ये शिकार करने बार बार आ रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए बीती शाम को वन विभाग की टीम भी दत्तनगर पहुंची और लोगों को जागरूक किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए के डर से रात होते ही इलाके में सन्नाटा पसर जाता है। महिलाएं-बच्चे तो दिन में भी अकेले घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। लोगों का कहना है कि गांव में डर का माहौल है।

वही मामले पर विभाग का कहना है कि तेंदुआ पकड़ने के लिए पूरे इलाके में पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास की कॉलोनियों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ दिखने पर खुद कोई कार्रवाई न करें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

लेकिन नीचे फोटो पर क्लिक कर आप तेंदुए के वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से बेखौफ होकर… पगलाया हुआ ये तेंदुआ घरों तक पहुंच… खैर फोटो पर क्लिक कर देखिए Video…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!