वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रोहतांग दर्रे पर खाई में गिरा ट्रक, मंडी का चालक हाे गया भगवान काे प्यारा….परिचालक अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अगर आप संभल कर नहीं चलेंगे ताे सड़क यात्रा कितनी जोखिम भरी हो सकती है, इसका एक और दर्दनाक उदाहरण सामने आया है। मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल के बंद होने की वजह से वैकल्पिक रास्ते रोहतांग दर्रे से गुजरते हुए एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक बुरी तरह घायल हो गया।

यह हादसा लाहौल-स्पीति जिले के ग्राम्फू से करीब 2 किलोमीटर आगे रोहतांग मार्ग पर हुआ। एचपी 32बी-7227 नंबर का ट्रक लाहौल की ओर से मनाली की तरफ आ रहा था। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों ने लाहौल-स्पीति प्रशासन को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूचना दी कि एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया है, जिसके चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हाे गए। दोनों को इलाज के लिए केलंग के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टराें ने चालक काे मृत घाेषित कर दिया, जबकि परिचालक का इलाज किया जा रहा है।

मृतक चालक की पहचान 28 साल के पवन कुमार पुत्र परतु राम रूप में हुई है जाेकि मंडी जिले के तहसील च्योट के गांव जैल (डाकघर जाच) का रहने वाला था। वहीं, घायल परिचालक 23 वर्षीय दुनी चंद पुत्र शरण दास है, जो उसी तहसील के गांव कसया (डाकघर जाच) का निवासी है। उधर, डीएसपी केलंग रश्मि शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। इस हादसे में चालक की माैत हाे गई है जबकि परिचालक घायल है, जिसका उपचार चल रहा है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!