वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भई वाह! अधिकारी हो तो ऐसी, सैल्यूट कर सरदार जी बोले-भगवान ऐसी बेटी सबको दे

पंजाब के अमृतसर जिले में इन दिनों बाढ़ का कहर है, खासकर अजनाला इलाके में घर डूबे हुए हैं, लोग पानी से घिरे हैं, लेकिन इसी मुश्किल वक्त में एक युवा महिला अधिकारी की सेवा भावना सबको प्रेरित कर रही है। ये हैं अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी। छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए, वह न सिर्फ आदेश दे रही हैं, बल्कि खुद मैदान में उतरकर लोगों की मदद कर रही हैं। उनकी सादगी और समर्पण देखकर एक बुजुर्ग सरदार जी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पहले DC को गले लगाया, फिर सैल्यूट किया और कहा कि मैं अपने बच्चों को तुम्हारे बारे में बताता हूं और कहता हूं कि ऐसा बनो।

बता दें कि अजनाला के एक गांव में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैला हुआ है। DC साक्षी साहनी एक स्पैशल मोबिलिटी वाहन (ATRO N1200 टाइप) में सवार होकर पहुंचीं। उनका मकसद था हर घर को चैक करना कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। उनके साथ जिले के पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह और उनकी टीम भी थी। इस दाैरान पानी से घिरे एक सरदार जी DC से मिले। DC उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाने के लिए कह रही थीं, लेकिन सरदार जी ईश्वर की मर्जी पर भरोसा करते हुए उन्हें अपने घर ले गए। वहां उन्होंने DC को अपने परिवार से मिलवाया। ये पल इतना भावुक था कि सरदार जी ने DC को बेटी की तरह गले लगाया और सैल्यूट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी अधिकारी देखकर दिल खुश होता है और वे अपने बच्चों को उन्हीं की तरह बनाना चाहंगे। वहीं वे यही प्रार्थना करेंगे कि भगवान ऐसी बेटी सबकाे दे।

साक्षी साहनी की उम्र भले ही कम हो, लेकिन उनका काम देखकर लगता है कि वे जिले की कमान नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वे सूट-बूट में नहीं, बल्कि सादे कपड़ों में, नम्र आवाज और मुस्कान के साथ लोगों से मिलती हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में वह खुद जाकर पानी, दवाइयां, खाना और जरूरी सामान पहुंचा रही हैं। उनकी टीम हर घर में जाकर सुनिश्चित कर रही है कि कोई भूखा या बीमार न रहे। पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह भी आगे बढ़कर टीम को लीड कर रहे हैं और दोनों मिलकर राहत कार्यों को रफ्तार दे रहे हैं। लोग कहते हैं कि DC को देखते ही उनका दुख कम हो जाता है। वे उन्हें अधिकारी कम और अपनी बेटी ज्यादा मानते हैं।

हम अक्सर कुर्सी पर बैठे अधिकारियों को देखते हैं, लेकिन साक्षी साहनी जैसी अधिकारी बहुत देखने काे मिलते हैं। सच कहते हैं कि फलदार पौधे हमेशा झुके हुए होते हैं… अगर आप वीडियो देखेंगे, तो हर बार नया लगेगा। इसमें सरदार जी और DC की बातचीत इतनी दिल छूने वाली है कि आप बार-बार देखना चाहेंगे।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!