अगर आप नाैकरी की तलाश कर रहे हैं ताे एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी अपने हमीरपुर स्थित रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के 70 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इन पदों के लिए 16 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में एक खास कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होगा।
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता के अनुसार इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 19 से 40 साल के बीच हो। उम्मीदवारों के लिए कुछ शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं जैसे कि अनकी ऊंचाई कम से कम 168 सैंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए।
इन पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 17,500 से लेकर 22,000 रुपए तक की सैलरी मिलेगी, जो उनके लिए एक अच्छी आय का साधन बन सकती है।
अगर आप इस नौकरी में रुचि रखते हैं तो अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 16 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में समय पर पहुंचें और इंटरव्यू में हिस्सा लें। यह नौकरी उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपने करियर की शुरूआत करना चाहते हैं।








