वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चमत्कार देखिए: एक बेटा मांगा था…मां नयना ने दिए 3, नाम रखा ‘ब्रह्मा-विष्णु-महेश’, 18 साल बाद एक साथ हुए तिड़वां बेटे

पंजाब के खन्ना के रहने वाले भांबरी परिवार पर मां नयनादेवी ने ऐसी कृपा बरसाई कि जिसने भी देखा या सुना वाे मां नयनादेवी के जयकारे लगाए बिना नहीं रह सका। सच कहते हैं मां नयनादेवी के दरबार आकर जो सच्चे मन से मुराद मांगता है वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता और ये परिवार इसका जीता जागता उदाहरण है।

तस्वीर में जिस परिवार काे आप तीन बच्चाें के साथ देख रहे हैं, वाे मां नयनादेवी के चमत्कार से हुए हैं। इनके नाम हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश। परिवार काे एक बेटे की इच्छा थी, बेटी पहले से है, बहन को भाई चाहिए था और मां-बाप को वंश वृद्धि करने वाला। 18 साल तक कोई संतान नहीं हुई तो उम्मीद लेकर मां नयना के दरबार पहुंचे फिर मन्नत मांगी और गर्भधारण किया। गर्भवती हुई तो मां ने कृपा दिखाई। चैकअप कराने अस्पताल पहुंचे तो हैरान रह गए। पता चला कि मां की कृपा से गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं। दुनिया में आए तो तीनों बेटे थे। तीन गुना मिली खुशी काे सांझा करने पूरा परिवार मां नयनादेवी के दरबार पहुंचा और बच्चों का मुंडन कराया।

जब बच्चों के पिता राजेश भांबरी से बात की ताे उन्हाेंने भावुक होकर उनकी मुराद और मां नयनादेवी के चमत्कार की कहानी बताई। राजेश भांबरी ने बताया कि श्री नयनादेवी उनकी कुलदेवी हैं। उनकी शादी को 18 साल बीत चुके थे और उन्होंने माता के दरबार में एक बेटे के लिए मन्नत मांगी थी, ताकि उनका परिवार पूरा हो सके। माता ने उनकी प्रार्थना सुनी और उनकी पत्नी गर्भवती हुई। फिर एक साथ तीन तिड़वा बेटों ने जन्म लिया। राजेश भांबरी कहते हैं कि हमने तो केवल एक ही बेटा मांगा था, लेकिन माता ने हमें तीन-तीन दे दिए, इसीलिए हमने इनका नाम त्रिदेवों के नाम पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखा है।

बच्चों की मां प्रीति भांबरी कहती हैं कि मैंने मां से कहा था कि एक बेटी पहले से है और अब एक बेटा हो जाए तो मेरा परिवार पूरा हो जाएगा, लिहाजा माता ने उनकी पुकार सुनी और 18 साल बाद मन्नत पूरी की और तीन गुना खुशी दी। प्रीति कहती हैं कि अब हमारा पूरा परिवार पूरा दिन इन बेटों की खिदमत में ही लगा रहता है। खैर माता रानी इन बच्चों को स्वस्थ रखे, खुश रखे और ये खूब तरक्की करें।

देखें वीडियाे…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!