वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिमला: पाप करने चला था युवक, वहीं हो गया कर्मों का हिसाब, शिकारी खुद हो गया शिकार…

कहते हैं हाेनी बड़ी बलवान हाेती है…जाे हाेना है वह हाेकर ही रहता है। जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में ऐसी एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। वह दशहरे के मौके पर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ कुनिहार की एक खड्ड में मछली पकड़ने आया था और इसी दाैरान काल का ग्रास बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनाें के हवाले कर दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

उक्त युवक शिमला के कोटशेरा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक के भाई रणजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता शिमला में ठेकेदारी का काम करते हैं और वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। रणजीत के अनुसार दशहरे के दिन वह, अमित, ताया मोहन लाल, चचेरा भाई सनी चौहान, रवि और दोस्त इब्राहिम के साथ कार में शिमला से कुनिहार की कुणी खड्ड आए थे। उन्हाेंने पहले मछली पकड़ने और फिर कुनिहार का दशहरा मेला देखने का प्लान बनाया था।

वीरवार को सभी कुणी खड्ड पहुंचे और कुछ देर के लिए पास के खेतों में आराम करने बैठ गए। इसी दाैरान अमित उठा और बिजली की तार लेकर अकेला ही खड्ड में मछली पकड़ने चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो साथ आए लाेगाें काे चिंता हुई। वे उसे ढूंढने के लिए खड्ड की ओर गए ताे वहां का मंजर देकर उनके पैराें तले जमीन खिसक गई। अमित पानी में बेसुध तैर रहा था और बिजली की एक तार पास बने पंप हाऊस के स्विच बाेर्ड से लगी हुई थी, जिसका दूसरा सिरा पानी में था।

उन्हाेंने तुरंत स्विच से तार निकाली और अमित को बेसुध हालत में कुनिहार के स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हाे चुकी थी…डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई व अन्य साथियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। परिजनों के बयान के अनुसार अमित की मृत्यु का कारण पंप हाऊस से चोरी-छिपे बिजली की तार लगाकर मछली पकड़ना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!