वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल घूमने आई महाराष्ट्र की महिला के साथ हुआ भयानक हादसा…माैके पर ताेड़ा दम, साथी अस्पताल में लड़ रहा माैत से जंग

शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के ज्यूरी स्थित पैट्रोल पंप के समीप एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां तेल से भरे एक टैंकर और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में महाराष्ट्र से घूमने आई एक महिला पर्यटक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ज्यूरी की ओर से रामपुर की तरफ आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेल के टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी (रामपुर) भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के लिए रैफर कर दिया गया है। वहां घायल की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस टैंकर चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!