वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सोलन: वैदिक इलाज के बहाने महिला के साथ यौन उत्पीड़न, 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन में इलाज के नाम पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक कथित वैद्य पर आरोप है कि उसने बीमारी ठीक करने के बहाने महिला के साथ घिनौनी हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना सोलन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता एक लंबे समय से चली आ रही बीमारी से जूझ रही थी। जब आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से उसे कोई राहत नहीं मिली, तो उसने वैदिक उपचार आजमाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में वह 7 अक्तूबर को सोलन के पुराना बस अड्डा के पास स्थित एक कथित वैद्य के क्लीनिक पर पहुंची।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि राम कुमार नाम के वैद्य ने जांच के लिए उसे बिठाया और नसें दबाने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसकी बीमारी के साथ-साथ उससे यौन समस्याओं के बारे में भी सवाल पूछना शुरू कर दिया और 100 फीसदी ठीक करने का झूठा आश्वासन दिया। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि बीमारी की सही जांच के लिए उसे प्राइवेट पार्ट को भी चैक करना होगा। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती चैकअप के बहाने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और किसी तरह मौके से भाग निकली।

इसके बाद पीड़िता ने महिला पुलिस थाना सोलन में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और पीड़िता का बयान माननीय न्यायालय के समक्ष भी दर्ज करवाया। जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्टेट फॉरैंसिक साइंस लैबोरेटरी जुन्गा की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए।

मौके से मिले साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!