वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिलासपुर: बरठीं की इन 2 महत्वपूर्ण सड़कों का नई तकनीक से होगा कायाकल्प, आवाजाही बंद, 15 नवंबर तक डायवर्ट किया ट्रैफिक

बिलासपुर जिला के तहत बरठीं क्षेत्र की 2 महत्वपूर्ण सड़कों अमरपुर से राहियां एवं सुकड़ी से सुनहानी का कायाकल्प नई तकनीक से किया जा रहा है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए सुकड़ी-सुनहानी मार्ग पर 15 नवम्बर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि सड़क पर भारी ट्रैफिक के कारण सीमैंट से होने वाले अपग्रेडेशन कार्य में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए एसडीएम ने इस मार्ग को डेढ़ महीने के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

इस अवधि के दौरान सभी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। वाहन अब वाया बरठीं-सुनहानी-सेर-झंडूता होकर गुजरेंगे। प्रशासन ने लोगों से इस दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है।

Desk
Author: Desk

2 thoughts on “बिलासपुर: बरठीं की इन 2 महत्वपूर्ण सड़कों का नई तकनीक से होगा कायाकल्प, आवाजाही बंद, 15 नवंबर तक डायवर्ट किया ट्रैफिक”

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!