वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: हिमाचल में MPHW के 1900 से अधिक पद रिक्त, बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट युवाओं को देगा सुनहरा भविष्य

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में मल्टी-पर्पस हैल्थ वर्कर (MPHW) की भारी कमी के चलते युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में MPHW के कुल 2072 पद स्वीकृत हैं, लेकिन प्रशिक्षित उम्मीदवारों की कमी के कारण इनमें से केवल 152 पद ही भरे जा सके हैं। वर्तमान में 1920 पद अभी भी रिक्त पड़े हैं, जो इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है।

इस सुनहरे अवसर को देखते हुए चम्बा के बोखरीमोड़ (बाथरी) में स्थित बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट ने MPHW कोर्स की शुरूआत की है। संस्थान का लक्ष्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे इन रिक्त सरकारी पदों के लिए खुद को तैयार कर सकें।

संस्थान के प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल कोर्स करवाना नहीं, बल्कि छात्रों को इस तरह से प्रशिक्षित करना है कि वे आसानी से सरकारी नौकरी पाकर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में MPHW की इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियां युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। हमारा संस्थान इस खाई को पाटने और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह कोर्स उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्थिर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, बोखरीमोड़ में अपनी सीट आरक्षित करवाने के लिए इन नंबरों 88940-23171, 86268-37464 पर संपर्क कर सकते हैं।

नीचे क्लिक कर देंखे Video…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!