वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कांगड़ा: घर से चिट्टा-चरस की खेप सहित हजाराें का कैश बरामद, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत 2 गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस की विशेष सीआईए टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास एक घर पर छापा मारा और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। इस कार्रवाई में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सकोट गांव में कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक रिहायशी घर से नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सीआईए स्टाफ और थाना कांगड़ा की एक संयुक्त टीम ने घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 50.42 ग्राम चरस और 15.84 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से 78000 रुपए की नकदी भी जब्त की गई, जो नशा बेचकर जुटाई गई हो सकती है। इस संबंध में मकान मालकिन 70 वर्षीय आशा कुमारी पत्नी सुरेंद्र और 40 वर्षीय सुमन पत्नी संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 21, और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पहले से ही जेल में बंद है महिला का बेटा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी आशा कुमारी का बेटा पवन कुमार पहले से ही नशा तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी अवैध संपत्ति को भी पुलिस द्वारा अटैच किया जा चुका है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि यह परिवार लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!