मंडी एसिड अटैक की पीड़त ममता को PGI चंडीगढ़ के ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई है। हाल ऐसा कि उसकी तस्वीर देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मुंह, आंखें, छाती, पीठ और टांगों का कुछ हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। वो कुछ बोल नहीं सकती, हलचल भी नहीं कर पा रही, बंद आंखों से सोच रही होगी तो बस यही कि आखिर मेरी क्या गलती थी? जिस पर भरोसा कर जिंदगी भर साथ चलने के लिए उसका हाथ थामा, उसी ने उसका इतना बुरा हाल कर दिया कि। न सिर्फ चेहरा खराब किया, बल्कि जिंदगी भी जहन्नुम बना दी।
ममता की सांसें चलाए रखने के लिए ऑक्सीजन पंप का सहारा लेना पड़ा। एक परिजन ने बताया कि पंप चलाते चलाते उनके हाथों में छाले तक पड गए हैं। ममता को आपकी दुआओं की जरूरत है, क्योंकि घर पर उसके बच्चे, उसके अपने उसका इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक रंजना का शरीर 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गया है, उसके अपने दिन-रात उसके ठीक हाेने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
कहते हैं कि शक की सुई बड़े-बड़े रिश्तों के बीच दरार बन जाती है। यहां भी शायद कुछ ऐसा ही हुआ। कहा जा रहा है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। सुनने वाला भी हैरान है कि शादी के 24 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि पति नंदलाल ने न सिर्फ पत्नी ममता पर तेजाब फैंका, बल्कि धक्का मारकर छत से भी फैंक दिया और फिर खुद वहां से भागकर घर के ही ऊपर की बिल्डिंग में जाकर छिप गया।
शुक्रवार को जब मंडी के सैण मोहल्ला में ये घटना हुई, उससे कुछ वक्त पहले भी दोनो के बीच विवाद हुआ था, जिसके वीडियो ममता ने फेसबुक पर शेयर किए। एक वीडियो में ममता ये भी कह रही है कि उसका पति को उसकी बेटी को अनाथ आश्रम में छोड़ आया था। उधर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट ने रविवार को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।








