वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में प्रेमी का हैरान करने वाला कबूलनामा, बाेला-“नशे में पता ही नहीं चला कि मार डाला है”

सिरमौर में जिस प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या की, उसको लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है। हत्या से पहले दोनों ने शराब पी थी। प्रेमी इतने नशे था कि उसे पता ही नहीं चला कि उसने महिला को मार डाला है। अगली सुबह जब आंख खुली तो वो सामने मृत पड़ी थी और ये देखते ही उसके खुद के होश उड़ गए,क्योंकि वो उसे मारना नहीं चाहता था।

पांवटा साहिब के देवीनगर इलाके में ये दोनों लोग लिव रिलेशन में रहते थे। प्रेमी शशिपाल हरियाणा का है और प्रेमिका माला (2 बच्चाें की मां) उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। दोनों बाहर के हैं लेकिन कांड हिमाचल में हुआ है। महिला शादीशुदा थी और उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। बच्चे काफी बड़े हैं और काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। एक दिन माला सब छोड़कर शशिपाल के पास आ गई, लेकिन यहां आई तो जिस पर विश्वास करके उसके साथ रहने लगी, उसने उसे शराब के नशे में मौत के घाट उतार डाला।

कांड करने के बाद जब शशिपाल को पता चला कि उसके हाथों से उसकी प्रेमिका का खून हो गया है, तब वो खून से सनी लाश के पास कमरे मे ही रहा और जब पुलिस कमरे में पहुंची तो उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सारी कहानी बयां की है। शशिपाल का कहना है कि माला शराब पीती थी और वो उसे शराब पीने के लिए मना करता था, क्योंकि शराब पीकर वो बीमार हो जाती थी…उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती थी।

रविवार को शाम को भी दोनों कमरे में साथ थे। शशिपाल तब शराब पी रहा था और माला भी उसके साथ शराब पीने बैठ गई। शशिपाल ने उसे समझाया कि शराब मत पीओ, तुम्हारी तबीयत खराब हो जाएगी, लेकिन जब माला नहीं मानी ताे, शशिपाल ने गुस्से में आकर कांच की बोतल माला के सिर पर दे मारी। सिर पर बोतल लगते ही माला गिर पड़ी और खून ज्यादा बह गया, जिसे उसकी मौत का कारण माना जा रहा है।

शशिपाल इतने नशे में था कि माला को अस्पताल ले जाने की हालत में नहीं था। इसके बाद वह वहीं पर माला के शव के पास ही साे गया। अगली सुबह यानी सोमवार सुबह जब जागा तो माला कमरे में मृत पड़ी थी। शशिपाल ने बताया कि वो माला को मारना नहीं चाहता था, वो बस उसे शराब पीने से रोकने के लिए डरा रहा था, लेकिन बोतल सिर पर मारने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों 15 साल से एक साथ रहते थे और 15 साल का अरसा थोड़ा नहीं होता। जिंदगी बदल जाती है… डेढ़ दशक में… लेकिन इस रिश्ते का अब खौफनाक अंत हुआ है। खैर फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!