वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: भोली सूरत पर मत जाना! इस महिला ने जो कांड किया, उसे जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

इस महिला का चेहरा गौर से देख लीजिए! ये कोई आम महिला नहीं, बल्कि एक ‘लुटेरी दुल्हन’ है। हिमाचल के कांगड़ा जिला में इसने एक परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी। मैरिज ब्यूरो के नाम पर भाेले भाले परिवार से 2 लाख रुपए लिए। शादी की और 20 दिन ससुराल में रही। इसके बाद घर में झगड़े शुरू कर दिए और फिर 10 तोले सोना लेकर फरार हाे गई।

जब ये मैडम अपने गिराेह के सदस्याें के साथ एक और शादी करने के लिए सुजानपुर जा रही थी, तभी पुराने वाले दूल्हे और उसके परिवार ने इस गिराेह काे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब जांच की ताे पता चला कि इस गिरोह में पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के 5 लोग शामिल हैं।

गिरोह का एक बिचौलिया लड़कों की पंजाब की लड़कियों से शादियां करवाने का झांसा देता था और हर शादी के लिए 2 लाख रुपए लेता था। शादी के कुछ दिनों बाद लड़कियां गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थीं। खैर अब इस गिराेह के बारे में पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता चल सके इस गिराेह ने और कितने परिवाराें काे इस तरह ठगी का शिकार बनाया है।

अगर आपके आसपास भी कोई बिना जान-पहचान के चट मंगनी-पट ब्याह करवा रहा है तो सावधान हो जाएं। इस वीडियो को शेयर करें और लोगों को जागरूक करें।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!