वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: पुलिस ने राेका ताे नाका ताेड़ भगा दी कार, चरस की खेप सहित पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 3 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में घुमारवीं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हैड कांस्टेबल आशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घोलातड़ रोड (कुहमझवाड़ की तरफ) पर नाकेबंदी के दौरान 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी की तरफ से एक पंजाब नंबर की अर्टिगा कार आ रही थी। जब पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसे तेज रफ्तार में भगा दिया। पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 400 मीटर तक गाड़ी का पीछा किया और उसे दबोच लिया।

गाड़ी रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति मौका देखकर जंगल की तरफ भाग गया, जबकि पुलिस ने कार में मौजूद अन्य तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप (24) और मनप्रीत (23) निवासी गुरदासपुर (पंजाब) तथा अमित कुमार (27) निवासी जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!