हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपना दर्द बयां किया और माता-पिता से माफी मांगी।
जानकारी के मुताबिक युवक ने मौत को गले लगाने से पहले एक भावुक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। उसने लिखा कि वह अपने सपने पूरे न होने से परेशान है। स्टेटस में लिखा था, “मैं जीना चाहता था, लेकिन जी ना सका… और रोज मरने से तो अच्छा है एक बार मर जाना।” उसने अपने माता-पिता और भाई से माफी मांगते हुए अपनी लोकेशन (कांडी पुल) भी बताई।
मंगलवार दोपहर को जब युवक कांडी पुल पर पहुंचा तो वहां मौजूद एक बच्चे की नजर उस पर पड़ी। बच्चा कुछ समझ पाता, उससे पहले ही युवक ने जलाशय में छलांग लगा दी। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
छलांग लगाने वाले युवक की पहचान द्रड्डा पंचायत के धार गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोग गोताखोराें के साथ मिलकर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
दोस्तों, हालात चाहे जैसे भी हों, जिंदगी खत्म करना हल नहीं है। जब भी ऐसे ख्याल आएं ताे एक बार अपने माता-पिता की के बारे में जरूर साेच लेना। इस वीडियो को शेयर करें ताकि हम एक-दूसरे का दर्द समझ सकें।








