वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल में दिल्ली के पर्यटकों के साथ भयानक हादसा…कार के उड़े परखच्चे, 5 साल के बच्चे सहित 2 महिलाओं की माैत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वीरवार काे हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी केंद्र के गेट के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से 6 पर्यटक कार में सवार होकर मनाली घूमने आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परखच्चे उड़ गए। हादसे में 2 महिलाओं और एक 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सोनिया (40) पत्नी सचिन, साक्षी (26) और 5 वर्षीय देवांश पुत्र सचिन के रूप में हुई है। वहीं हादसे में सचिन, साहिल और सचिन की 11 वर्षीय बेटी अभिका गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका कुल्लू अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है। परिजनों के कुल्लू पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंपा जाएगा।

कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!