वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिरमौर: शिलाई में दर्दनाक हादसा, आंखाें के सामने चली गई दाेस्त की जान, 2 घायल PGI रैफर

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील रोनहाट के समीप तालों खड्ड के पास रविवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के मुताबिक कार (एचपी-85-0428) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक खो गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में कुलदीप सिंह (18) पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव शरोग, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई व जिला सिरमौर की माैत हाे गई, जबकि रघुबीर सिंह (21) पुत्र संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई और प्रकाश सिंह (17) पुत्र सायबू राम निवासी गांव मुंडियाड, तहसील शिलाई काे गंभीर चाेटें आईं हैं। वहीं चालक संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई काे हल्की चोटें आईं हैं।

घायलों को तुरंत शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने बचाव कार्य तेजी से चलाया। मृतक कुलदीप सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!