वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: पहले साथ किया चिट्टे का सेवन, फिर नहीं उठा दोस्त तो घर से 9 KM दूर ले जाकर कार समेत खाई में फैंका शव

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ चिट्टे का नशा किया और अगली सुबह जब दोस्त नहीं उठा तो उसे मृत समझकर शव को कार में डालकर गहरी खाई में फैंक दिया। आरोपी ने इस घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के भाई अरुण चौहान (35), निवासी देनवारी ने चिड़गांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 22 जनवरी की शाम अरुण का भाई मुकेश चौहान उर्फ गोल्डी आरोपी रोहित राठौर उर्फ संजू (32) निवासी डोडरा के साथ संदासू रोड स्थित उसके घर पर था। दोनों ने वहां चिट्टे का सेवन किया।

23 जनवरी की सुबह जब मुकेश काफी देर तक नहीं उठा तो आरोपी रोहित ने उसे मृत मान लिया। आरोप है कि इसकी सूचना किसी को देने के बजाय रोहित ने मुकेश के शव को उसकी ही कार में रखा और वाहन को अपने घर से लगभग 9 किलोमीटर दूर धमवाड़ी की ओर ले गया। वहां उसने कार को गहरी खाई में धकेल दिया ताकि यह सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। आरोपी ने इस घटना की जानकारी मृतक के परिवार को भी नहीं दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!