वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हरियाणा: साेमवार से बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय, शिक्षा निदेशालय ने लागू किया नया टाइम-टेबल

हरियाणा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में 16 फरवरी से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालय नए निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग की ओर से पहले ही आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

एकल पाली वाले स्कूलों का नया शैड्यूल

नए आदेश के तहत एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) में चलने वाले सभी स्कूल अब सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद अढ़ाई बजे विद्यार्थियों की छुट्टी होगी। आपको बता दें कि वर्तमान में ये स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे तक लग रहे थे। इस बदलाव से सुबह के समय में डेढ़ घंटे की कटौती की गई है।

दोहरी पाली वाले स्कूलों का नया शैड्यूल

दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब पहली पाली सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त होगी। वहीं, दूसरी पाली का समय दोपहर पाैने 1 बजे से शुरू होकर शाम सवा 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इससे पहले पहली शिफ्ट सुबह 7 बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12 बजकर 40 मिनट से शाम सवा 5 बजे तक चल रही थी।

मौसम में परिवर्तन के चलते लिया गया निर्णय

शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय बदलते मौसम और गर्मी की दस्तक को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सर्दियों का समय समाप्त होने के बाद अब स्कूलों को उनके ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार ढालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को सोमवार से इसी नए शैड्यूल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!