वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: कालाअंब में भयानक हादसा, बाइक पर ली लिफ्ट और ट्रैक्टर के नीचे कुचले गए पति-पत्नी

रोजी-रोटी की तलाश में अपना घर-बार छोड़कर हिमाचल आए एक मजदूर दंपति को क्या पता था कि एक अनजान राहगीर से लिफ्ट मांगना उनके जीवन की आखिरी गलती साबित होगा। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में वीरवार दोपहर पेश आए हादसे में उक्त दंपति की माैत हाे गई।

जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर से मीलों दूर, पेट की आग बुझाने आए जगरू मांझी और उनकी पत्नी लखपति देवी, कालाअम्ब के खैरी गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। वीरवार को वे त्रिलोकपुर से वापस लौट रहे थे। थके हुए कदमों को आराम देने के लिए उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने दाेनाें की बैठा लिया। जब वे रुचिरा पेपर मिल के पास पहुंचे ताे बाइक चालक ने यातायात नियमों को ताक पर रखकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर पीछे बैठे पति-पत्नी छिटककर सड़क पर गिरे और दुर्भाग्यवश ट्रैक्टर के पिछले टायरों की चपेट में आ गए, जिससे माैके पर ही उनकी माैत हाे गई।

इस घटना का सबसे अमानवीय पहलू यह रहा कि जिस बाइक चालक की गलती से यह हादसा हुआ, वह खुद सुरक्षित दूसरी तरफ गिरा, लेकिन अपनी गलती का पश्चाताप करने या घायलों की मदद करने के बजाय, वह मंजर की भयावहता देख मौके से फरार हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शवों को अपने कब्जे में लिया। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने माैके से फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!