वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कबाड़ समझकर जिसे छोड़ा, वो निकला 1.25 करोड़ का ‘एंटीक’ खजाना; अमेरिका के म्यूजियम में दिखेगा 105 साल पुराना ट्रैक्टर

पंजाब के जालंधर में कबाड़ से करोड़पति बनने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। शहर के बीचों-बीच एक वीरान घर में पिछले कई दशकों से धूल और जंग फांक रहा एक पुराना ट्रैक्टर 1 करोड़ 25 लाख रुपये में बिका है। जिसे स्थानीय लोग और कबाड़ी रद्दी लोहा समझ रहे थे, वह असल में 1921 मॉडल का दुर्लभ लैंज बुल्डॉग ट्रैक्टर निकला।

105 साल पुराना यह ट्रैक्टर एक खंडहर हो चुके घर में लावारिस पड़ा था। कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया व्लॉगर ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होते ही एंटीक गाड़ियों के शौकीनों की नजर इस पर पड़ी। शुरुआत में मुंबई के एक व्यक्ति ने इसकी कीमत 2 लाख रुपए लगाई। देखते ही देखते बोली बढ़ी और 28 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंत में अमेरिका के एक खरीदार ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए की अंतिम बोली लगाकर इसे खरीद लिया।

जानकारों के मुताबिक यह ट्रैक्टर 1921 मेक का लैंज बुल्डॉग HL-12 है, जिसे जर्मनी की कंपनी हेनरिक लैंज एजी ने बनाया था। यह 12 हॉर्स पावर के सिंगल सिलेंडर हॉट बल्ब इंजन पर चलता था। इसे स्टार्ट करने से पहले इसके इंजन को गर्म करना पड़ता था। द्वितीय विश्व युद्ध से पहले बने ये ट्रैक्टर अब दुनिया में न के बराबर बचे हैं, जिससे इसकी एंटीक वैल्यू करोड़ों में है।

पड़ोसी और स्थानीय पार्षद पुनीत वाधेरा ने बताया कि इस संपत्ति के असली मालिक करीब 40 साल पहले घर बंद करके अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में वे कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है और न ही उन्हें यह पता है कि उनके घर में पड़ा’कबाड़ सवा करोड़ में बिका है। सौदा तय होने के बाद 18 फरवरी को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को वहां से निकाला गया और मुंबई पोर्ट भेजा गया। अब इसे अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एग्रीकल्चर म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!