वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिरमौरी जोड़ीदार भाई ने बताए बहरीन के हालात, शेयर किया Video… लोग कर रहे सलामती की दुआ…

एक ही युवती से शादी कर चर्चा में आए जिला सिरमौर के जोड़ीदार भाई एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं, बल्कि खाड़ी देशों में छिड़ा तनाव है। इन जोड़ीदार भाइयों में से छोटे भाई कपिल नेगी इस वक्त बहरीन में हैं, जहां ईरान और इजरायल संघर्ष की आंच पहुंच चुकी है। कपिल नेगी ने वहां से एक वीडियो सांझा कर दहशत भरे माहौल की जानकारी दी है।

बहरीन में काम कर रहे कपिल नेगी ने वीडियो के जरिए बताया कि ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी नेवल बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। कपिल नेगी जहां रहते हैं, वहां से यह नेवल बेस थोड़ी ही दूरी पर है।

कपिल नेगी द्वारा सांझा की गई जानकारी के मुताबिक मिसाइल हमलों के बाद वहां रह रहे लोगों में भारी दहशत का माहौल है। जिससे वहां रह रहे कामगारों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में कपिल नेगी ने बहरीन की मौजूदा स्थिति और लोगों के डर को विस्तार से बयां किया है।

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अब कपिल नेगी और वहां फंसे लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

देखें वीडियो में क्या कहा कपिल नेगी ने…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!