
कुल्लू: जिस ब्यास ने पूरे जिले में तबाही मचाई, देखिए वो बजरंग बली का बाल भी बांका नहीं कर पाई। शायद आई तो थी तबाही करने, लेकिन फिर जब सामना बलशाली महावीर से हुआ, तो चरणों को छूकर निकल गई।
इस शक्ति को कोई आम इंसान नहीं पहचान सकते । क्योंकि मंदिर में उस वक्त जो लोग बजंरगबली की भक्ति करने आए थे, वो डरते रहे। दिल में खौफ और चेहरे पर डर नजर आया, लेकिन दूसरी तरफ मंदिर के महंत खड़े थे… जो आराम से बिना किसी डर के प्रलयकारी ब्यास का रौद्र रूप देखते रहे, उनके चेहरे पर डर दूर दूर तक नहीं था। क्योंकि वो जानते थे, कि जब हनुमान हैं, तो डर काहे का ।
नीचे फोटो पर क्लिक कर देखें हनुमान जी की शक्ति का Video…
ब्यास नदी के गुस्से से पूरा कुल्लू डर रहा है। घर-मकान-दुकान गाड़ियां, जो रौद्र रूप के सामने आया, वो सब बहा दिया । तो मंदिर क्या चीज है, लेकिन जो लोग इन मंदिरों को सिर्फ मंदिर समझते हैं, वो देख लीजिए… ये सिर्फ मंदिर ही नहीं सनातन की शक्ति भी हैं। लिहाजा जब ब्यास से कुछ ना बन सका, तो आई… महावीर के चरण स्पर्श किए… आंगन तक अपना आगमन दिखाया… दरबार में हाजिरी लगाई और हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ गई।
महावीर का ये चमत्कारी मंदिर कुल्लू के रामशिला में ब्यास नदी के तट पर है। इस मंदिर के अलावा ब्यास के तट पर जो कुछ आया… वो सब बहा दिया। लेकिन इस मंदिर ने सदियों में ना जाने कितनी ही आपदाएं देखी। ब्यास के ना जाने कितने ही उफान देखे… लेकिन मजाल है कोई आपदा… या सुनामी इस मंदिर को खरोंच भी पहुंचा पाई हो… यहां वीर हनुमान का भगवा पताका… शान से लहरा रहा है…

जब ब्यास का उफान आया, तो यहां मंगलवार के दिन महावीर के कुछ भक्त पूजा अर्चना करने आए थे। वो डर जरूर रहे थे, लेकिन उनके और ब्यास के प्रहार के बीच हनुमान खड़े थे। और वैसे भी बजरंगबली के भक्तों को वैसे भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शायद इसलिए कहते हैं… भूत पिशाच निकट ना आवे… महावीर जब नाम सुनावे। जय श्री राम…









