
बिलासपुर: भला इससे दुखद और क्या सकता है, भयंकर बारिश के बाद धूप खिल रही हो… परिवार को लग रहा हो कि खतरा टल गया है, लेकिन तभी उनकी आंखों के सामने तीन-चार सैकेंड में उनका आशियाना ढह जाता है। मिट्टी के ढेर में तब्दील हो जाता है और वो देखने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते। कुछ ऐसा ही हुआ है बिलासपुर में।
प्रदेश में दो दिन तबाही मचाने के बाद, बुधवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत मंझेड़ में एक मकान ढह गया। ये मकान मझेड़ गांव के रंजीत शर्मा का बताया जा रहा है। खैर नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें… कैसे ये मकान तीन सैकेंड में धराशाई हो गया
नीचे फोटो पर क्लिक कर देखें Video…

वहीं बिलासपुर शहर के धौलरा सेक्टर में एक शौचालय ढह गया। मकान को भी खतरा बना हुआ। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली और पेयजल की आपूर्ति ठप्प है।








