वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किन्नौर में भयानक सड़क हादसा: खाई में गिरकर कार के उड़े परखच्चे, पूर्व पंचायत प्रधान की मौत

किन्नौर/शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसाें का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक भयानक हादसा किन्नौर जिले में पेश आया है । यहां एक ऑल्टाे कार (एचपी-26-3810) अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो किन्नौर जिले के बड़ा कम्बा गांव के निवासी थे। राजेश कुमार स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके थे।

जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार काे पेश आया है। बताया गया है कि सुबह के वक्त राजेश कुमार अपने घर से कार में निकले थे और छोटा कम्बा मार्ग की ओर जा रहे थे। जब स्पेन नामक स्थान के निकट उनकी कार पहुंची ताे अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में लुढ़कती हुई नीचे एक अन्य सड़क मार्ग पर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और राजेश कुमार की माैके पर ही माैत हाे गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना भावानगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। एसडीपीओ भावानगर राज कुमार के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है तथा हादसे के कारणाें की जांच की जा रही है। वहीं पूर्व पंचायत प्रधान की माैत से क्षेत्र में शाेक की लहर दाैड़ गई है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!