वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिलासपुर में हादसा: घर का बुझा इकलौता चिराग, छत की रेलिंग में दौड़े करंट ने ली 25 वर्षीय युवक की जान

घरों की सुरक्षा और सुंदरता के लिए लगाई जाने वाली लोहे की रेलिंग कभी किसी के लिए काल भी बन सकती है, इसका एक खौफनाक उदाहरण बिलासपुर जिले से सामने आया है। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दधोल के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसने एक झटके में एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ कर रख दी। घर की छत पर लगी रेलिंग में अचानक करंट आने और छत से नीचे गिरने के कारण 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के वक्त दधोल कलां निवासी 25 वर्षीय पंकज अपने घर की छत पर किसी काम से गया हुआ था। परिवार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि छत पर मौत उसका इंतजार कर रही है। छत पर सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग में अज्ञात कारणों से अचानक करंट प्रवाहित हो गया। काम करते हुए जैसे ही पंकज का हाथ रेलिंग से स्पर्श हुआ, उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके चलते पंकज अपना संतुलन पूरी तरह खो बैठा और सीधे छत से नीचे आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल पंकज को नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन करंट के झटके और ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसे लेकर घुमारवीं स्थित एक बड़े निजी अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि 25 वर्षीय पंकज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस घटना के बाद मृतक पंकज के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरी संवेदनाएं प्रकट कर रहा है और प्रशासन से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगा रहा है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!