वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दशहरे के दिन हुआ भयानक हादसा: बारातियों की कार खाई में गिरी, 2 की गई जान…मातम में बदलीं शादी की खुशियां

जिन घरों में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। दशहरे के दिन जब सब खुशियां मना रहे थे, तब हिमाचल के सिरमौर में एक दिल दहला देने वाले हादसे ने 2 परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। बारातियों से भरी एक कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे शादी के जश्न का माहौल चीख-पुकार में बदल गया

यह दर्दनाक हादसा वीरवार को नैनाटिक्कर से करीब 3 किलोमीटर दूर किला कलाच के पास हुआ। सोलन के अर्की से एक बारात पच्छाद के ढंगयार गांव की ओर खुशियों के गीत गाते हुए जा रही थी। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। बारातियों से भरी एक ऑल्टो कार अचानक बेकाबू हो गई और पलक झपकते ही करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा समाई।

इस हादसे में कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सोलन जिले की अर्की तहसील के रहने वाले वीरेंद्र (54) और लीला दत्त (55) के रूप में हुई है। वहीं, चालक केशव राम, जय देव और कमल चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर एमएमयू मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया, जहां जयदेव और केशव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सराहां अस्पताल भेज दिया है। पच्छाद पुलिस थाना के एसएचओ जय सिंह पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!