वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शराब ने उजाड़ा हंसत-खेलता परिवार, पति से कहासुनी के बाद महिला ने की खुदकुशी…पेड़ से लटका मिला शव

हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां शराब के कारण एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। पति से शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी से आहत होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला का शव एक नाशपाती के पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतक महिला की पहचान सपना पत्नी अरुण मल्ला के रूप में हुई है। नेपाल की रहने वाली ये महिला वर्तमान में कबानू कोटगढ़ में रह रही थी। सपना और उसका पति लगभग दो महीने पहले ही नेपाल से काम की तलाश में यहां आए थे और गांव कबानू के निवासी अभय श्याम के घर काम करते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सपना की अपने पति के साथ शराब न पीने काे लेकर कहासुनी हुई थी। बुधवार काे सपना को उसके डेरे के बाहर बर्तन धोते हुए देखा गया था। इसके बाद वह डेरे से कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो उसका पति और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सपना का शव डेरे से लगभग 50-70 मीटर की दूरी पर एक नाशपाती के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और पाया कि शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। कुमारसैन पुलिस थाना ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!