वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: मां ने सुनी पुकार…भक्त ने दिया उपहार, चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

कहते हैं मां चिंतपूर्णी अपने भक्तों की हर चिंता हर लेती हैं और जो सच्चे मन से उनके दर पर आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शुक्रवार को शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी के दरबार में देखने को मिली।

पंजाब के मोड़ मंडी से आए श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल जब मां के भवन में पहुंचे तो उनकी आंखों में कृतज्ञता और हाथों में मां के लिए एक अनमोल भेंट थी। मन में संजोई एक खास मुराद पूरी होने की खुशी में सुरेंद्र बंसल ने मां की पावन पिंडी पर सवा किलो चांदी का एक भव्य और नक्काशीदार छत्र अर्पित किया। इस छत्र की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है, लेकिन भक्त की भावनाओं के आगे यह मोल बहुत छोटा है।

सुरेंद्र कुमार बंसल का परिवार पिछले कई सालों से लगातार मां के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मां से एक मन्नत मांगी थी। मां ने मेरी सुन ली और मेरी झोली खुशियों से भर दी, इसी भावना के साथ वे अपने पूरे परिवार को लेकर मां का शुक्राना अदा करने पहुंचे थे। आधुनिक कारीगरी से बना यह चांदी का छत्र जब मां की पिंडी पर सजाया गया तो उसकी आभा देखते ही बन रही थी।

मंदिर के पुजारी नवीन कालिया ने सुरेंद्र कुमार और उनके परिवार को पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद, पुजारी ने परिवार की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और कारोबार में बरकत के लिए मां के चरणों में विशेष अरदास की। यह दान महज चांदी का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि उस अटूट भरोसे का प्रतीक है जो एक भक्त को उसकी मां से जोड़ता है। सुरेंद्र बंसल ने कहा कि उन पर माता रानी की असीम कृपा है और यही विश्वास उन्हें बार-बार इस पावन दरबार में खींच लाता है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!