वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भगवान के सामने बैठकर देखा रिजल्ट, और छलक पड़े जीत के आंसू… देखिए CLAT टॉपर गीताली का भावुक वीडियो

कहते हैं, जब आपकी मेहनत, आपकी उम्मीदों से भी ऊंची उड़ान भरती है, तो शब्द खामोश हो जाते हैं और सिर्फ आंसू बोलते हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर की एक बेटी ने आज इतिहास रच दिया है, लेकिन टॉपर बनने की खबर से ज्यादा चर्चा उस एक पल की हो रही है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है।

जरा इस वीडियो को गौर से देखिए…घर का कोना है, पास में मंदिर है और हाथ में मोबाइल। धड़कनें तेज हैं। ये गीताली गुप्ता हैं। CLAT यानी कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट का रिजल्ट आने वाला था। गीताली ने रिजल्ट देखने के लिए कोई आलीशान कमरा नहीं चुना, बल्कि वो घर के मंदिर के पास जाकर बैठ गईं… शायद अपनी मेहनत के साथ-साथ उन्हें उस ‘ऊपर वाले’ पर भी सबसे ज्यादा भरोसा था।

और फिर वो पल आया… जैसे ही स्क्रीन पर दिखा कि ऑल इंडिया में टॉप रैंक आया है ताे गीताली खुद को संभाल नहीं पाईं। ये आंसू दुख के नहीं हैं, ये वो ‘तपस्या’ है जो पिघल कर बाहर आ रही है। चेहरे पर मुस्कान है, लेकिन आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। ये वो पल है, जिसका सपना हर छात्र देखता है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जैसे छोटे से शहर की गीताली ने पूरे देश में टॉप किया है। जैसे ही ये खबर फैली ताे घर से लेकर स्कूल तक जश्न शुरू हो गया। बधाइयों का तांता लग गया, लेकिन इन सब शोर-शराबे के बीच गीताली का वो मंदिर के पास बैठकर रोना, सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर रहा है।

गीताली की ये कामयाबी सिर्फ एक रैंक नहीं है, बल्कि सबूत है कि अगर शिद्दत से मेहनत की जाए और ईश्वर पर विश्वास रखा जाए तो मंजिल मिल ही जाती है। गीताली के इन खुशी के आंसुओं को पूरा देश सलाम कर रहा है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!