वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: इस ‘जांबाज’ के लिए नहीं हुई नए साल की सुबह, ड्यूटी निभाते हुए दुनिया को कहा ‘अलविदा’…रुला देगा आखिरी वीडियो

कहते हैं जिंदगी के एक पल का भी भरोसा नहीं है। यह बात तब और भी ज्यादा दर्दनाक हो जाती है जब खुशियों के माहौल के बीच मातम पसर जाए। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां पूरा देश नए साल 2026 के स्वागत में आतिशबाजियां कर रहा था, वहीं हिमाचल पुलिस के एक होनहार सब इंस्पैक्टर विनोद सेन ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के अनुसार सब इंस्पैक्टर विनोद सेन मंडी जिले के तल्याहड़ गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में कुल्लू के भुंतर में तैनात थे। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात जब पर्यटकों की भारी भीड़ कुल्लू-मनाली में उमड़ी थी, विनोद सेन पूरी मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और जनता की सेवा में जुटे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया।

विनोद सेन का ड्यूटी के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीरों में वह आर्मी पैटर्न वाली वर्दी में पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ही अब उनकी आखिरी निशानी बन गया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कल तक जो अधिकारी इतने स्वस्थ तरीके से ड्यूटी दे रहे थे, नए साल का सूरज उनके लिए नहीं उगेगा।

विनोद सेन अपनी कर्मठता और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से उनके गांव तल्याहड़ और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस जांबाज पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और लिख रहे हैं कि जहां दुनिया जश्न मना रही थी, यह जवान अपनी आखिरी सांस तक हमारा ख्याल रख रहा था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!