वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: छात्रा की माैत मामले सरकार का बड़ा एक्शन, धर्मशाला कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पल्लवी की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कॉलेज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी आदेश के अनुसार गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला की छात्रा पल्लवी पुत्री विक्रम सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार और कॉलेज की तीन छात्राओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती जांच में असिस्टेंट प्रोफेसर की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए और तथ्यों का पता लगाने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसी के चलते सेंट्रल सिविल सर्विसेज रूल्स, 1965 के नियम 10 के तहत उन्हें सस्पेंड किया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार का मुख्यालय उच्च शिक्षा निदेशालय, शिमला तय किया गया है। आदेशों में साफ कहा गया है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!