वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंडी: सरकाघाट में HRTC की बस हादसे का शिकार, ड्राइवर सहित 7 लाेग घायल…कंडक्टर बाल-बाल बचा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सवारियों को लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही HRTC की एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। गोभारता से सरकाघाट आ रही यह बस सुबह करीब 8.45 बजे तपौण के पास सड़क से नीचे लुढ़क गई। ईश्वर का शुक्र रहा कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 8 लोग सवार थे, जिनके लिए यह सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

राहत की खबर यह है कि बस के परिचालक को खरोंच तक नहीं आई है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, बस चालक और 6 अन्य यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाने की टीम ने तत्परता दिखाई और तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों में अधिकतर स्थानीय ग्रामीण हैं, जो अपने रोजमर्रा के कामों के लिए निकले थे। इनमें कुन्ता देवी पत्नी कश्मीर सिंह, कौशल्या देवी पत्नी कश्मीर सिंह और कौशल्या देवी पत्नी किशन चंद निवासी गेहरा गांव, खडकू राम पुत्र संत राम निवासी गांव जनहियां, ब्राह्मी देवी पत्नी लाल सिंह निवासी कुसरू गांव, नीमा देवी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी सरोहली गांव और बस चालक दिनेश कुमार पुत्निर जालम सिंह निवासी गांव पटड़ीघाट शामिल हैं।

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ? क्या यह तकनीकी खराबी थी या कोई मानवीय चूक। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!