वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: कुत्ते का पीछा करते हुए घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया तेंदुआ, बाथरूम में साढ़े 10 घंटे तक कैद रहे ‘शिकारी और शिकार’

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दाड़लाघाट स्थित नौणी गांव में आधी रात को एक तेंदुआ शिकार की तलाश में घर के अंदर तक घुस आया। करीब 10 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में तेंदुए और एक पालतू कुत्ते के बीच बाथरूम के भीतर मौत का खेल चलता रहा, लेकिन अंत में शिकारी खुद ही शिकार हो गया।

तेंदुआ बाथरूम में घुसा ताे घर के मालिक ने लगा दी दरवाजे की कुंडी

घटना वीरवार रात करीब 200 बजे की है। गांव के निवासी कुलदीप सिंह का परिवार गहरी नींद में सोया था। इसी दौरान एक भूखा तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए घर की दूसरी मंजिल पर पहुँच गया। कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन तेंदुआ भी उसके पीछे-पीछे हॉल में घुस आया। हॉल में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसकी आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई। तेंदुए से जान बचाने के लिए कुत्ता भागकर बाथरूम में घुस गया, लेकिन काल बनकर पीछे आ रहा तेंदुआ भी उसी बाथरूम में दाखिल हो गया। इससे पहले कि तेंदुआ कुत्ते को अपना निवाला बना पाता, घर के मालिक कुलदीप ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर फुर्ती से बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और कुंडी लगा दी।

वन विभाग की टीम ने बेहाेश कर रैस्क्यू किया तेंदुआ

कुलदीप ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुए को बेहोश किया और उसे सुरक्षित पिंजरे में डालकर वहां से ले गई। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद परिवार और पूरे गांव ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अधिकारियों ने कुलदीप की सूझबूझ की तारीफ की है, जिसकी वजह से न सिर्फ इंसानी जान बची, बल्कि तेंदुए को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका। हैरानी की बात यह है कि खूंखार तेंदुआ और कुत्ता करीब साढ़े 10 घंटे तक एक ही बाथरूम में बंद रहे। गनीमत यह रही कि कुत्ता सुरक्षित बच गया। अगर कुत्ता बाथरूम के बजाय उस कमरे में घुस जाता जहां परिवार सोया था, तो एक बड़ी अनहोनी घट सकती थी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!