वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: 50 मीटर खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, चालक की मौके पर गई जान

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले स्थित भरमौर उपमंडल में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे ऑल्टो कार (एचपी 73-0662) राख से सांवरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार गुराड़ गांव के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कपूर सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त गाड़ी में कपूर सिंह अकेले ही सफर कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू ऑप्रेशन कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के तकनीकी कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!