वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिरमौर: खड्ड में फंसी गाय काे बचाने उतरा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा… इलाके में मच गया हड़कंप

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। टोका नगला ग्राम पंचायत के अजीवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति उस समय खड्ड में डूब गया जब वह एक गाय को बचाने का प्रयास कर रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खड्ड में डूबे व्यक्ति की पहचान बलवंत पुत्र ओमप्रकाश निवासी टोका नगला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बलवंत ने खड्ड के किनारे एक गाय को पानी में फंसा हुआ देखा। इस पर बलवंत उसे बचाने के लिए खुद पानी में उतर गया, लेकिन शायद उसे नदी के प्रचंड बहाव का अंदाजा नहीं था। खड्ड का बहाव इतना तेज था कि बलवंत संभल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी में डूबकर ओझल हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से खड्ड में डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका काेई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं एसडीएम ने क्षेत्र के आमजन से एक अपील करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी जोखिमपूर्ण और जानलेवा परिस्थिति में नागरिकों को स्वयं अपनी जान को खतरे में डालने से बचना चाहिए। इसकी बजाय तुरंत स्थानीय प्रशासन, पुलिस या आपदा राहत दल को सूचित करें, ताकि पेशेवर मदद समय रहते पहुंचाई जा सके। उन्होंने लोगों से संयम बरतने और सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!