वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, Red Alert हुआ जारी, इन जिलाें में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निवासियाें…आने वाले 2 दिनों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इन 2 दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्तर की बारिश देखी जा सकती है।

सोमवार को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर रैड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चम्बा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में थोड़ी कम तीव्रता के साथ भारी बारिश हो सकती है, इसलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सोलन जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट दिया गया है।

मंगलवार को मंडी, चम्बा, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, लिहाजा इन जिलों के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना सहित बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलाें में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। वहीं सोलन जिले में फिर से यैलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

बुधवार को बारिश का असर कुछ हद तक कम हो जाएगा। शिमला और सिरमौर जिलों में केवल एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, इसके लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

अच्छी खबर यह है कि 4 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 4 तारीख से प्रदेश में किसी भी तरह का मौसम अलर्ट लागू नहीं रहेगा।

भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आम जनता से अपील की गई है कि वे जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाएं और मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें। मुश्किल मौसम में यात्रा और पहाड़ी इलाकों की ओर जाने से फिलहाल बचना समझदारी होगी।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 1 सितम्बर को बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, मंडी, साेलन, सिरमाैर, हमीरपुर, ऊना और चम्बा जिले में 1 सितम्बर काे सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं कुल्लू जिला के कुल्लू, मनाली और बंजार में 1 और 2 सितम्बर को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा निरमंड और आनी उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 1 सितम्बर काे बंद रहेंगे।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!