वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पानी की किल्लत दूर करते छिन गया परिवार का इकलाैता सहारा, 4 साल पहले हुई थी शादी…अब घर में पसरा मातम

तस्वीर में आप जिस गबरू-जवान काे देख रहे हैं…इसका नाम अर्जुन महाजन है। 24 साल का यह युवक अब इस दुनिया में नहीं है। परिवार का यह इकलाैता सहारा था। वाे कहते हैं न कि भगवान की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती… माैत जब..जैसै और जहां आनी है वैसे ही आनी है। यह दुखद घटना पेश आई है हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत नरपुर क्षेत्र में। वार्ड नंबर-3 के रहने वाले अर्जुन महाजन अपने परिवार के लिए पानी का जुगाड़ कर रहे थे क्याेंकि भारी बरसात के चलते पानी की सप्लाई ठप्प थी।

अर्जुन ने पानी की किल्लत दूर करने के लिए अपने पैसाें से पानी का टैंकर मंगवाया था। गुरुवार को जैसे ही पानी का टैंकर घर पहुंचा तो घर में रखी टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए टूल्लू पंप नहीं था। इस दौरान अर्जुन अपने पड़ोसियों से टुल्लू पंप लेने के लिए गए थे। जब वह पंप उतार रहे थे तो ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आ गए और फिर जोरदार झटके के साथ बेहोश हो गए। घटना के बाद तुरंत बाद अर्जुन को नूरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पठानकोट के लिए रैफर कर दिया गया। जब परिजन उन्हें लेकर जा रहे थाे ताे रास्ते में ही उन्हाेंने दम ताेड़ दिया।

बता दें कि चार माह पहले ही अर्जुन की शादी हुई थी। उस पत्नी काे भी अंदाजा नहीं हाेगा कि उस पर दुखाें का पहाड़ इस कदर टूट पड़ेगा कि पति के साथ भविष्य के लिए बुने सपने एक झटके में बिखर जाएंगे। अर्जुन के पिता का पहले ही देहांत हाे चुका और अब उनकी मौत के बाद घर पर सिर्फ पत्नी और मां रह गईं हैं। अर्जुन महाजन के निधन पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनाें ने गहरा दुख जताया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!