वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिमला: आपदा से जूझ रही ‘देवभूमि’ की मदद काे बढ़े हाथ, त्रिपुरा और यूपी-हरियाणा ने भेजी 5-5 कराेड़ की सहायता

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए देश के अन्य राज्य आगे आए हैं। संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए हिमाचल को आर्थिक संबल प्रदान किया है। यह मदद सिर्फ एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि इस बात का प्रतीक है कि जब कोई एक राज्य पीड़ा में होता है तो पूरा देश उसके साथ खड़ा हो जाता है।

सबसे पहले बात करते हैं त्रिपुरा राज्य की, जिसने दूर होते हुए भी हिमाचल का दर्द महसूस किया और 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।

वहीं पड़ोसी होने का धर्म निभाते हुए हरियाणा सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता भेजी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज खुद आरटीजीएस के माध्यम से यह राशि हिमाचल के मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर की। सिर्फ पैसा भेजना ही काफी नहीं था, उन्होंने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह संदेश भी दिया कि हरियाणा इस मुश्किल वक्त में हिमाचल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि यदि किसी और प्रकार की मदद की जरूरत हो तो हिमाचल के मुख्य सचिव निःसंकोच होकर हरियाणा के मुख्य सचिव को बताएं। यह आश्वासन आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लोगों के लिए एक बड़े सहारे जैसा है।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिमाचल को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भेजी है। यह राशि भी आज आरटीजीएस के जरिए राहत कोष में पहुंचाई गई। इसके साथ ही उन्होंने राहत सामग्री से भरे ट्रक भी देवभूमि के लिए रवाना किए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जो राहत सामग्री उत्तर प्रदेश में जनता को दी जाती है, वैसी ही राहत सामग्री के कुछ ट्रक हिमाचल के अलावा पंजाब और उत्तराखंड को भी भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी राज्यों और अंशदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!