अगर अच्छी कंपनी में नौकरी चाहिए… तो भइया तैयार हो जाइए और बैग पैक कर लीजिए… इस मौके को मिस मत कीजिएगा क्योंकि… आपके पास सोनालिका… और टाटा जैसी मल्टीनैशनल कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है… जो बार-बार नहीं मिलता… और इन कंपनियों का तो नाम ही काफी है… इसलिए तैयार हो जाइए… अपनी तरफ से अपने सुनहरे भविष्य की तरफ कदम बढ़ाइए… बाकी सब आपकी मेहनत… नॉलेज और किस्मत पर टिका हुआ है।
इन कंपनियों में नौकरी को लेकर किस्मत आजमाने के लिए आपको चम्बा आना होगा… तीन दिन बाद यानी 16 सितम्बर को यहां पर जॉब फेयर यानी रोजगार मेला लगने वाला है… जिसमें सोनालिका और टाटा जैसी इंटरनैशनल कंपनियां आने वाली हैं… जिन्हें छोटे से छोटे और बड़े-बड़े पद के लिए कर्मचारी चाहिए। 16 सितम्बर को चम्बा में ये मेला… बट्टा ITI बौंखरी मोड़ की बिल्डिंग में लगने जा रहा है… जिसमें पूरे हिमाचल से युवा आने वाले हैं… ITI के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने ये सुनिश्चित किया है… अगर आपने इन कंपनियों में नौकरी ले ली… तो समझा आपका भविष्य उज्ज्वल है।
परवेज अली बट्ट ने बताया कि… 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे बट्ट ITI बोंखरी मोड़ में… टाटा मोटर्स पंत नगर उत्तराखंड की तरफ से 18 से 23 साल की उम्र के पात्र अभ्यर्थियों के लिए… नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
इनमें CNC मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, सैंट्रल एयर कंडीशन प्लांट मैकेनिक, मशीनिस्ट टूल रूम, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इलैक्ट्रिशियन, इलैक्ट्राॅनिक्स और इलैक्ट्राॅनिक्स मशीन के ऑप्रेटर और डिपार्टमैंट में नौकरी पाने का मौका है। इसके अलावा सोनालिका ट्रैक्टर्स लिमिटेड होशियारपुर जो इंटरनैशनल कंपनी है… उसकी तरफ से 18 से 28 साल के आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के इलैक्ट्रिशियन, फिटर, DLM, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक और मशीनिस्ट ट्रेड्स में ITI पास अभ्यर्थियों के इंटर्व्यू लिए जाएंगे।
परवेज अली बट्ट ने बताया कि इन कंपनियों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शुरूआत में लगभग 14 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी…तो अगर आपके पास ये सब योग्यताएं हों… तो अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट और फोटो तैयार कर लें…क्योंकि इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमैंटेशन होनी है… और अगर सब ठीक रहा तो… आपको अच्छे वक्त से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
परवेज अली बट्ट ने पात्र अभ्यर्थियों से रोजगार मेले का बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है… क्योंकि लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है… और रोजगार पाने का ये सुनहरा मौका है… ज्यादा जानकारी के लिए आप स्क्रीन पर दिए हुए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं… वीडियो को शेयर जरूर करें… ताकी आपके सगे-संबंधियों तक ये जानकारी पहुंच सके… जिन्हें नौकरी की खास जरूरत है।
Video में जानें डिटेल…








