वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कांगड़ा: घर के मुखिया ने उठाया खाैफनाक कदम…बिखर गया परिवार, डेढ़ साल पहले वार्ड पंच के पद से दिया था इस्तीफा

गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा के अंतर्गत शेरलुहार पंचायत के टिल्ली गांव का है। 43 साल के इस शख्स की पहचान देव राज शर्मा पुत्र हमीर चंद के रूप में हुई है, जाेकि शेरलुहार पंचायत का वार्ड पंच रह चुका है। डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसने अपने पद से इस्तीफा दिया था और वर्तमान में शादी समाराेहाें में रसोइए का काम करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है।

जानकारी के अनुसार देव राज ने यह खाैफनाक शनिवार काे देर रात उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसकी पत्नी काे चिंता हुई। पहले ताे उसने पति काे आवाजें लगाईं, लेकिन जब काेई उत्तर नहीं मिला ताे उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा ताे देव राज कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसके हाेश उड़ गए।

जब उसने शाेर मचाया ताे आसपास के लाेग तुरंत माैके पर पहुंचे और दरवाजे काे ताेड़कर कमरे में दाखिल हुए। जब तक उन्हाेंने देव राज को फंदे से नीचे उतारा तब तक वह दम ताेड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना हरिपुर और पुलिस चौकी रानीताल से टीमें मौके पर पहुंचीं। वहीं डीएसपी देहरा शुमायला चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

डीएसपी देहरा ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनाें के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुर कर दी है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। यह भी पता चला है कि देव राज की 2 शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं जबकि दूसरी पत्नी से उसका एक बेटा है, जो जन्म से ही दिव्यांग है। देव राज के इस खाैफनाक कदम से परिवार पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!