वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हमीरपुर वालों के लिए जरूरी सूचना! 21 सितम्बर को 8 घंटे का पावर कट..ये इलाके रहेंगे प्रभावित

अगर आप हमीरपुर शहर में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आने वाले गुरुवार यानी 21 सितम्बर को आपके घर और दफ्तर की बिजली सुबह से शाम तक बंद रह सकती है। बिजली विभाग शहर की पुरानी लाइनों को सुधारने और भविष्य में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए एक बड़ा मैंटेनैंस का काम करने जा रहा है। यह पावर कट सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक यानी पूरे 8 घंटे तक चलेगा। इस दौरान बिजली की लाइनाें का रखरखाव, पुराने खंभों को ठीक किया जाएगा और लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई होगी, ताकि आने वाले समय में आपको बिना किसी रुकावट के उपभाेक्ताओं काे बिजली मिल सके।

इस काम के चलते अणु कलां, पूल्ड कालोनी, पीडब्ल्यूडी कालोनी, उपायुक्त कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, वार्ड नंबर-5,6,7,8,9 और 10, फाेरैस्ट कालोनी, ठाकुर नर्सिंग होम, बस स्टैंड, हमीर होटल, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, नाल्टी चौक, एम पब्लिक स्कूल, बाईपास, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंगा मॉल, लोअर, मिडल और अप्पर गौड़ा, सीवरेज प्लांट, उसयाना, लोहारडा, भोटा चौक, न्यू रोड, आयुर्वेदिक अस्पताल, मेडिकल काॅलेज अस्पताल, हथली खड्ड, घनाल खुर्द, फायर स्टेशन सीएमओ ऑफिस, पुलिस लाइन, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, प्रताप गली, गांधी गेट, पुलिस स्टेशन, अणु पंचायत घर, घनाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं होगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर 21 सितम्बर को मौसम खराब रहा तो यह काम अगले हफ्ते 28 सितम्बर को किया जाएगा।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!