हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती लुदरेट पंचायत में जमीनी विवाद ने इस कदर भयानक रूप लिया कि एक भतीजे ने अपने ही चाचा काे हमेशा के लिए माैत की नींद सुला दिया। माैत भी ऐसे दी कि जिसने भी सुना वाे हैरान रह गया। इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि संपत्ति के विवाद में पारिवारिक रिश्ते इतने कमजोर क्यों पड़ जाते हैं?
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8 बजे 48 वर्षीय अशोक कुमार रोजमर्रा की तरह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में उनका अपना ही 28 साल का भतीजा सुखविंद्र उनकी जान लेने के लिए घात लगाकर बैठा है। अशोक कुमार जैसे ही उस रास्ते से गुजरे ताे सुखविंद्र ने चाकू से उन पर एक के बाद एक 8 वार कर डाले। उसके मन में यह ख्याल जरा-सा भी नहीं आया कि जिस पर वाे हमला कर रहा है, वह उसका अपना ही चाचा है। हमले के दाैरान अशोक कुमार लहूलुहान हो गए और वहीं गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को तुरंत परिवार के लोग और ग्रामीण टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के अनुसार इस खूनी वारदात की जड़ जमीन का पुराना विवाद है। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक कुमार ने हाल ही में सरकारी योजना के तहत नया मकान बनाया था और वह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ खुशी-खुशी रह रहे थे। परिवार के सदस्यों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा थी। इतना ही नहीं, इलाके से गुजर रहे फोरलेन के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे को लेकर भी रिश्तेदारों में गहरा मनमुटाव था, जो अंततः इस भयानक घटना में बदल गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक अशोक कुमार ने पहले भी आरोपी सुखविंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह विवाद बातचीत से शांत नहीं हो पाया और इसकी कीमत अशोक कुमार काे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सही और पूरी वजहों की तफ्तीश की जा सके। यह मामला दिखाता है कि कैसे संपत्ति और लालच की लड़ाई कभी-कभी इंसान को इतना अंधा बना देती है कि वह रिश्तों की मर्यादा भी भूल जाता है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
देखें वीडियाे…








