वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: डीसी ऑफिस कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें दिल्ली का ये लड़का कैसे बन गया सीरियल ‘बम धमकीबाज’

कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आराेपी कुल्लू पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। नई दिल्ली का रहने वाले आरोपी नितिन शर्मा को मैसूर से गिरफ्तार किया गया है। आराेपी काे अदालत में पेश करने के बाद 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें कि 2 मई, 2025 को डीसी ऑफिस कुल्लू की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम ब्लास्ट की धमकी भरा एक मेल आया था। इस धमकी ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। कुल्लू पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने मैंगलोर और बेंगलुरु से 2 मोबाइल फोन जब्त किए। जांच में पता चला कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया फोन कर्नाटक के मेडिकेरी से चुराया गया था। लोकेशन कर्नाटक में मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान कर उसे मैसूर पुलिस की मदद से दबोच लिया।

नई दिल्ली का यह युवक अपराध की दुनिया में कैसे पहुंचा, अगर आप जानेंगे ताे आपकाे यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगेगा। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इस पूरे मामले की परतें खोलते हुए बताया कि आरोपी नितिन शर्मा का 2015 में अपनी प्रेमिका को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद नितिन ने घर छोड़ दिया। घर से निकलने के बाद वह एक सड़क हादसे का शिकार हुआ और हरियाणा पहुंच गया। यहीं उसकी मुलाकात कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों से हुई।

पुलिस के अनुसार नितिन एक मौलाना की विचारधारा से इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और नितिन शर्मा से खालिद बन गया। इसके बाद वह एक कट्टरपंथी समूह के संपर्क में आया, जिसने उसे पैसे का लालच देकर गलत रास्ते पर धकेल दिया। उसे धमकी भरे ईमेल भेजने की एवज में हजारों रुपए दिए जाने लगे और यहीं से नितिन शर्मा एक सीरियल ‘बम धमकीबाज’ बन गया।

नितिन शर्मा कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है। कुल्लू पुलिस के मुताबिक हिमाचल के अलावा उसने तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, उत्तराखंड और हैदराबाद में भी इसी तरह की धमकियां भेजी हैं। उसके खिलाफ कई राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें 2009 में हत्या, 2015 में सड़क हादसा और 2023 में एक और हत्या का संगीन मामला भी शामिल है। वह इतना शातिर है कि धमकियां भेजने के लिए हमेशा चोरी के मोबाइल फोन और पब्लिक हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करता था ताकि उसे ट्रैक न किया जा सके।

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है और हमारी टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस कट्टरपंथी समूह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनके मंसूबे क्या हैं। यह एक अंतर्राज्यीय मामला है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

देखें वीडियाे….

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!