वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: एक ही परिवार के 3 कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘सफेद जहर’ और हजाराें का कैश बरामद

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के 3 कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घर पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में चिट्टा और नकद राशि बरामद हुई है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डमटाल थाना क्षेत्र के छन्नी गांव में नशा तस्करी का एक बड़ा नैटवर्क चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ छन्नी गांव में उक्त घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से 22.27 ग्राम चिट्टा और 90,000 रुपए की नकद राशि बरामद की।

इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान भारत उर्फ तम्मा पुत्र सेठा राम, बीना देवी पत्नी सेठा राम और खन्ना पुत्र सेठा राम निवासी छन्नी, तहसील इंदाैरा व जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। यह पूरा परिवार मिलकर नशे के इस काराेबार को चला रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ये तीनों आरोपी कोई नए अपराधी नहीं, बल्कि कुख्यात नशा तस्कर हैं और इन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। आराेपी भारत उर्फ तम्मा के खिलाफ 28 सितम्बर, 2018 काे थाना इंदौरा, 7 मार्च, 2020 काे थाना डिवीजन नंबर 02, पठानकोट और 14 नवम्बर, 2024 काे थाना डमटाल (91.4 ग्राम चिट्टा बरामद) में मामला दर्ज है। आराेपी खन्ना के खिलाफ 24 मार्च, 2018 काे थाना इंदौरा, 27 नवम्बर, 2020 काे थाना डमटाल और 4 नवम्बर, 2024 काे थाना डमटाल (91.4 ग्राम चिट्टा बरामद) में मामला दर्ज है। वहीं आराेपी बीना देवी के खिलाफ 29 जुलाई, 2016 काे थाना इंदौरा, 7 जून, 2017 काे थाना इंदौरा और 9 अप्रैल, 2018 काे थाना इंदौरा में मामला दर्ज है।

जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशाेक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य इलाके को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है और इस नैटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!