अगर आप धर्मशाला या इसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिजली लाइनों के रखरखाव और मुरम्मत के काम के चलते 6 अक्तूबर को कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और अपने ज़रूरी काम पहले ही निपटा लें।
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियन्ता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी टंग फीडर और 11 केवी खनियारा फीडर पर जरूरी काम के कारण 6 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम को काम खत्म होने तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दाैरान टंग, बलेहड़, तिरंगा, खैबर, टिकरी, सालिग, कस्बा, नरवाणा, देव चौंक, खिड़कू, कंड कडियाना, बगिआरा, जूहल, सिद्धपुर, खनियारा, थात्री और लोअर मोहली समेत साथ लगते अन्य गांवों में बिजली नहीं होगी। अधिकारी ने यह भी साफ किया कि अगर मौसम खराब होता है या कोई और आपात स्थिति आती है, तो इस काम को टाला भी जा सकता है।
इसी तरह, विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियन्ता रमेश धीमान ने भी घुरकड़ी सब-स्टेशन में रखरखाव के चलते बिजली कटौती की सूचना दी है। यहां दो अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। 11 केवी रजोल एक्स-प्रैस और 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत आने वाले नन्दहेड़, पुराना मटौर, घुंडी, बगली, अन्सोली, पटौला, घाना, गंग भैरों, गगली, चैतडू, बनवाला, मनेड़, मस्तपुर, कन्दरेहड़, चकवां ढगवार, सराह, लोअर सकोह और पुलिस लाइन सकोह के साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 01:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके बाद 11 केवी मंडल फीडर के अंतर्गत आने मंडल, मसरेहड़, भडवाल, त्रैंबलू, हरनेड, घीयाना खरड़, ढगवार, खटेड़, मनेड़, अप्पर बगली, कोहाला और मटौर समेत आसपास के इलाकों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रमेश धीमान ने बताया कि यदि मौसम खराब रहा, तो यह काम अगले दिन किया जाएगा। उन्हाेंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे इस बिजली कटौती के दौरान विभाग का सहयोग करें।








