वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कुल्लू: मामूली झगड़े ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, पति बना ‘हैवान’…पत्नी का गला रेत की हत्या

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना मनाली थाना क्षेत्र के गांव अलेऊ में रामनाथ के किराए के मकान में हुई, जहां यह जोड़ा अपनी छोटी बेटी के साथ रहता था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के मंगलपुर गांव का निवासी है और मनाली में पेंटर का काम करता था। रोहित अपनी पत्नी निधि और छोटी बेटी के साथ गांव अलेऊ में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी रोहित और निधि के बीच तीखी बहस हुई। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रोहित ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया और गहन पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मनाली पुलिस स्टेशन में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित कुमार ने अपनी पत्नी निधि का गला रेतकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!