वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फतेहाबाद की महिला से हिमाचल में हैवानियत! पहले लूटी अस्मत, फिर तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर कर दीं वायरल

एक मां अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा और एक सुनहरा भविष्य देने का सपना लेकर अपना घर छोड़ दूसरे राज्य से हिमाचल प्रदेश आई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां एक दरिंदा भरोसे का गला घोंटकर उसकी अस्मत को तार-तार कर देगा। यह घटना फतेहाबाद की एक महिला के साथ हुई है, जिसे न केवल शारीरिक शोषण का दंश झेलना पड़ा, बल्कि उसकी तस्वीराें काे अश्लील बनाने के बाद वायरल कर उसे मानसिक रूप से भी तोड़ा गया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आज उसकी बहादुरी के चलते आरोपी सलाखों के पीछे है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिला की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी की बेहतर पढ़ाई के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आई थी। वहां उसकी जान-पहचान कुल्लू के सरसाई गांव के रहने वाले खेम सिंह उर्फ राजू से हुई। महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह जान-पहचान उसकी जिंदगी में एक भयानक तूफान ले आएगी। आरोप है कि खेम सिंह ने इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के साथ दुराचार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। आरोपी ने महिला की कुछ तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बना दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और बाद में उसने वे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दीं।

हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

लगातार हो रहे इस शोषण से तंग आकर और अपनी अस्मत पर हुए हमले से आहत होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाई। वह सीधे महिला थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत बेहद गंभीर थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना कोई देरी किए तुरंत एफआईआर दर्ज की। मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को कुल्लू से ही धर दबोचा। आराेपी काे जल्द ही कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!